Ro no D15139/23

स्वस्थ सरगुजा की ओर ऐतिहासिक कदम कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के स्वास्थ्य ढांचे को नई गति देते हुए 18 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा क्रांतिकारी सुधार
रायपुर, 01 अप्रैल 2026/ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के स्वास्थ्य ढांचे को नई गति देते हुए 18 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एंबुलेंस सरगुजा के आम नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, विश्वास और त्वरित सहायता का प्रतीक बनेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “स्वस्थ छत्तीसगढ़, सुरक्षित नागरिक” के लक्ष्य को साकार करने के लिए हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि सरगुजा की पहाड़ी और दूरस्थ बस्तियों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इन 18 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस से अब किसी मरीज को इलाज मिलने में विलंब नहीं होगा। आपातकाल में यह एंबुलेंस जीवनदायिनी सिद्ध होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में सरगुजा की स्वास्थ्य व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है, जिसका लाभ आमजन को सीधे मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन वाहनों में आधुनिक लाइफ-सपोर्ट सिस्टम, ऑक्सीजन सिलिंडर, प्राथमिक उपचार और संचार सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे हर आपात स्थिति में प्रभावी चिकित्सा सहायता तुरंत दी जा सकेगी।
लोगों में उत्साह, भरोसे की नई किरण
18 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस के शुभारंभ के बाद सरगुजा के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय निवासी सुभाष नगेसिया ने कहा, पहले आपातकालीन स्थिति में गांव से शहर तक मरीज लाने में घंटों लग जाते थे। अब 108 सेवा हर समय उपलब्ध रहेगी तो कई जिंदगियां बच सकेंगी। एक अन्य नागरिक श्रीमती मीना केरकेट्टा ने खुशी जताते हुए कहा कि अब गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों के लिए समय पर एंबुलेंस मिलना आसान होगा। यह सचमुच सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है।
सरगुजा के स्वास्थ्य तंत्र में बड़ा बदलाव
18 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस आने से सरगुजा में आपातकालीन स्वास्थ्य तंत्र और मजबूत होगा। ग्रामीण अंचलों में संपर्क बढ़ेगा, हादसों और गंभीर बीमारियों में ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना आसान होगा। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर घटेगी। सरगुजा के स्वास्थ्य तंत्र को नई ऊर्जा देने वाला यह कदम न केवल सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रमाण है, बल्कि “स्वस्थ सरगुजा-खुशहाल सरगुजा” के संकल्प की दिशा में अहम पड़ाव भी है। आने वाले समय में इन पहलों से न केवल इलाज में तेजी आएगी, बल्कि आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी और मजबूत होगी।

  • Related Posts

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात