Ro no D15139/23

सिंहस्थ के लिए 30 किलोमीटर लंबाई में निर्मित हो रहे घाट को बनाएंगे ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पब्लिक वाणी मीडिया समूह की स्थापना वर्षगांठ पर साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश के विकास से जुड़ी जानकारियां
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 को ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा। उज्जैन में क्षिप्रा पर 30 किलोमीटर लंबाई में निर्मित हो रहे सुविधायुक्त घाट श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि अति उपयोगी सिद्ध होंगे, जहां 24 घंटे में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की शाम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में पब्लिक वाणी मीडिया समूह की स्थापना वर्षगांठ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों का विकास आवश्यक है। आज उज्जैन आध्यात्मिक पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पब्लिक वाणी मीडिया समूह के प्रमुख श्री मृगेंद्र सिंह को दिए साक्षात्कार में कहा कि प्रति 12 वर्ष में उज्जैन में सिहंस्थ के विकास कार्यों की प्रतिक्षा करनी होती थी। अब उज्जैन में स्थाई महत्व के कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास, बेरोजगारी खत्म करने, नवीन मेडीकल कॉलेजों की स्थापना से नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दिलवाने और डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास से संबंधित अनेक प्रकल्पों का विवरण दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर पब्लिक‍वाणी मोबाइल ऐप का शुभारंभ और समाचार पत्र के रीवा संस्करण का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में आइपीएल क्रिकेटर श्री अनिकेत वर्मा, लघु उद्यमी संगीता चौधरी, इशिता मोदी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें पत्रकारिता क्षेत्र में सुश्री श्रुति तोमर, सुश्री आचार्य, शिक्षा क्षेत्र में दीप्ति पटवा, प्रतिभा तिवारी और स्वच्छता क्षेत्र में शुभम सोनी का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पब्लिक वाणी मीडिया समूह की वर्षगांठ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन कश्यप, पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना एवं अनेक आधिकारी, जनप्रतिनिधि और मीडिया क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!