Ro no D15139/23

12वीं की इतिहास, व्यवसाय, कृषि विज्ञान के तत्व व गणित, ड्राइंग व पेंटिंग विषय का

परीक्षा हुआ सम्पन्न

कोरबा 06 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गया है। जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 06 मार्च 2025 को हायर सेकेडंरी स्कूल के इतिहास, व्यवसाय, कृषि विज्ञान के तत्व व गणित, ड्राइंग व पेंटिंग विषय का परीक्षा संपन्न हुआ। उक्त विषयों की परीक्षा हेतु कुल 3264 दर्ज बच्चों में से 3229 विद्यार्थी उपस्थित एवं 35 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें इतिहास विषय में 884 दर्ज बच्चों में 869 उपस्थित  व 15 अनुपस्थित, व्यवसाय विषय में 2109 दर्ज बच्चों में उपस्थित 2094 व 15 अनुपस्थित, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित विषय में 267 दर्ज बच्चों में उपस्थित 262 व 5 अनुपस्थित, ड्राइंग एवं पेंटिंग विषय में 4 दर्ज बच्चों में सभी उपस्थित रहे।
उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 01 द्वारा सेजेस सिंघिया, सेजेस बिंझरा, सेजेस तुमान, सेजेस जटगा, सेजेस लैंगा, सेजेस पसान का, दल क्रमांक 02 द्वारा सेजेस गिधौरी, सेजेस सोहागपुर, सेजेस करईनारा, सेजेस उमरेली, सेजेस जर्वे का, दल क्र. 03 द्वारा सरस्वती सीतामणी, ज्योति मिशन, कोरबा टी.डब्लू.डी., सेजेस कन्या साडा, प्रयास स्कूल डींगापुर का, दल क्रमांक 04 द्वारा सरस्वती बांकी मोंगरा, ज्ञानोदय जंगल साईड, अशास घुडदेवा, सेजेस बांकी मोंगरा, सेजेस अरदा, सेजेस ढेलवाडीह का, दल क्रमांक 05 द्वारा शा.उ.मा.वि. पडनिया, शा.उ.मा.वि. कुदुरमाल, शा.उ.मा.वि. कनकी कुल 25 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं रहा।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….