Ro no D15139/23

पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, उरला में बड़ी वारदात हुआ नाकाम

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा नॉर्थ जोन के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी कड़ी में उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव दुर्गानगर क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स पास 01 व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी उरला को आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ कर आरोपी को थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री के रूप में चिन्हांकित किया गया। पिस्टल रखने के संबंध में मोहम्मद आमीर से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर आरोपी मोहम्मद आमीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल तथा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अप.क्र 66/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना माना, मौदहापारा, खमतराई तथा उरला में मारपीट, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास सहित अन्य मामलों के लगभग 02 दर्जन से अधिक अपराध में जेल निरूद्ध रह चुका है साथ ही आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिलाबदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आमीर पिता मोहम्मद अशरफ उम्र 25 साल निवासी दुर्गानगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!