Ro no D15139/23

होली त्यौहार शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाएं – अपर कलेक्टर बघेल

शांति एवं कानून व्यवस्था समिति की बैठक

जगदलपुर 12 मार्च 2025/  कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में शांति एवं कानून व्यवस्था समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार रंगों का पर्व के साथ ही प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है, जिला में होली त्यौहार शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। होलिका दहन के दौरान डामर सड़क, बिजली के तार और पोल से दूरी बनाकर  किया जाए। होली त्यौहार रंगों का पर्व है लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा हुड़दंग भी करने की कोशिश होगी इस पर नियंत्रण करवाना समाज प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों की जिम्मेदारी है। इस पर नियंत्रण हेतु प्रशासन और पुलिस विभाग अपना कर्तव्य तो निभायेंगे ही, लेकिन नागरिकों को भी इस दिशा में सहयोग प्रदान करना आवश्यक है।  विभिन्न कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा इस समय भी चल रहा है इसलिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग से बचना होगा । बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों पर सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा साथ ही होलिका दहन के दिन शहर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में सभी नागरिकों से अपील की गई कि होली खेलते समय ध्यान रखे कि रंग गुलाल बिना सहमति के किसी भी व्यक्ति एवं महिला पर ना डालें। यदि उनके द्वारा रंग गुलाल नहीं खेलने का अनुरोध करते है तो उनकी भावना का सम्मान किया जाए। नशे की हालत में दो पहिया या चार पहिया वाहन ना चलायें। दो पहिया वाहन में दो से अधिक सवारी ना बिठाए और ना ही तेज गति से चलायें। पुलिस द्वारा तीन सवारी गाड़ियों पर आज से कार्यवाही करने की जानकारी दी गई साथ ही शराब सेवन कर गाड़ी चलाने पर जप्ती की कार्यवाही करने की सूचना दी गई।तेज रफ्तार से वाहन न चलाएँ और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
बैठक में  विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने होलिका दहन एवं रंग उत्सव के दिन शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस व्यवस्था,  आपात कालीन सेवा हेतु नम्बर जारी करने, अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी मय एम्बूलेंस व्यवस्था करने का सुझाव दिया।

आपातकालीन हेतु दूरभाष नंबर जारी

आपातकालीन की स्थिति होने पर  पुलिस कंट्रोल रूम 07782-222170, 9479194098 और 112 पर संपर्क कर सकते है। बैठक में सीएसपी श्री आकाश श्रीश्रीमाल वर्मा, एस डी एम श्री भरत कौशिक  सहित सामाजिक संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    जगदलपुर, 10 जून 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों डीसीएम, कोपा, स्टेनो हिन्दी, वेल्डर, फिटर, विद्युतकार एवं एमएमव्ही में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

    कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगारपरक कौशल और औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई भारत सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी