Ro no D15139/23

हर्बल रंगों से सजेगी की होलीः बिहान समूह की दीदियाँ तैयार कर रहीं प्राकृतिक गुलाल हर्बल गुलाल से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियाँ, होली पर हर्बल गुलाल की बढ़ी मांग

 गेंदे एवं पलाश के फूल, चुकंदर, पालक भाजी, हल्दी और चंदन से बना गुलाल बाजारों में उपलब्ध

अम्बिकापुर 02 मार्च 2026/  होली पर्व के साथ जहां बाजारों में रंगों की रौनक बढ़ी है, वहीं सरगुजा जिले में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए यह पर्व आय सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। राज्य शासन की बिहान योजना के अंतर्गत जिले की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

अम्बिकापुर विकासखंड के राधे कृष्ण स्वयं सहायता समूह सहित अन्य समूहों की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक अवयवों से गुलाल तैयार किया जा रहा है। गेंदे एवं पलाश के फूल, चुकंदर, पालक भाजी, हल्दी, चंदन तथा आरारोट जैसी सामग्रियों से निर्मित यह गुलाल पूरी तरह सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल है।

महिलाओं ने बताया कि हर्बल गुलाल निर्माण से उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को प्राथमिकता मिलने से महिलाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

इन प्रमुख केंद्रों पर उपलब्ध है हर्बल गुलाल
आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर बिक्री केंद्र बनाए गए हैं, जहां से लोग किफायती दरों पर हर्बल गुलाल खरीद सकते हैंः आशा बिहान बाजार (भट्ठी रोड), सी-मार्ट-पंचशील मनपसंद (कलेक्टोरेट ब्रांच के समीप), संगम स्वीट्स (बनारस रोड), घड़ी चौक के पास स्थित विभिन्न आउटलेट्स

बढ़ रही है मांग, घर-घर पहुँच रहा ’बिहान’ का गुलाल
सरकारी और निजी आउटलेट्स के माध्यम से अब तक लगभग 215 किलोग्राम हर्बल गुलाल का विक्रय किया जा चुका है। स्थानीय बाजारों में भी इन रंगों के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित इन प्राकृतिक रंगों का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके और एक सुरक्षित व ईको-फ्रेंडली होली मनाई जा सके।

  • Related Posts

    तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा*   *प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के महाअभियान से जुड़ने का किया…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!