Ro no D15139/23

3 दिन के दौरे पर कोलकाता आ रहे गृह मंत्री अमित शाह, बंगाल चुनाव पर करेंगे मैराथन बैठक

अमित शाह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में महानगर से पार्टी का खाता खोलने की कोशिशों के तहत बुधवार को कोलकाता नगर निगम के सभी 144 वार्डों के भाजपा नेताओं और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार, अमित शाह कोलकाता के 144 वार्डों के संगठनात्मक नेताओं सहित लगभग 3 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन के दौरे पर कोलकाता आ रहे हैं. इस दौरान वह बंगाल चुनाव पर मैराथन बैठक करेंगे. उनका 3 दिवसीय बंगाल दौरा 29 दिसंबर की शाम से शुरू होगा. अमित शाह के इस दौरे को भाजपा के चुनाव अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है. अपने प्रवास के दौरान गृह मंत्री पार्टी के शीर्ष स्थानीय नेताओं के साथ कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे. 29 दिसंबर की रात बंगाल पहुंचते ही अमित शाह भाजपा के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर मंथन किया जायेगा.

30 को भाजपा के कोर ग्रुप के साथ करेंगे बैठक

अगले दिन यानी मंगलवार 30 दिसंबर को गृह मंत्री कोर ग्रुप के अलावा पार्टी के आम नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे. इसी दिन वह कोलकाता में मीडिया से रू-ब-रू होंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. अमित शाह कोलकाता के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर भी जायेंगे. वहां पूजा-अर्चना करेंगे. 30 दिसंबर को ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कोलकाता कार्यालय का दौरा करेंगे. यहां वह संघ के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रसारकों के साथ बंगाल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लंबी मंत्रणा करेंगे.

Amit Shah Bengal Visit: यात्रा के अंतिम दिन वृहद सम्मेलन को संबोधित करेंगे शाह

अपनी 3 दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन अमित शाह कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के वृहद सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन के जरिये वह राज्य के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने की कोशिश करेंगे. यह दौरा बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

  • Related Posts

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    झण्डू-बण्डू रोजाना की तरह वाक पर निकल पड़े। पास की पहाड़ी पर चढ़ते हांफ रहे थे पर बातचीत का सिलसिला जारी था हमेशा की तरह। नगरीय प्रशासन विभाग ने सारे…

    Read more

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    Garhwa News: गढ़वा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रंका अनुमंडल के विकास…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी