Ro no D15139/23

नगरी निकाय चुनाव शोर थमने से पहले गृह मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में कि सभाये

*नगर विकास के लिए राज्य के बाद नगर पालिका में भाजपा की सरकार जरूरी तभी विकास को मिलेगी तेज गति-विजय शर्मा*

कवर्धा- नगर पालिका चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का शोरगुल थम गया । प्रचार प्रसार के लिए अंतिम दिवस पर स्थानीय विधायक एवं उप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश एवं पार्षदों के लिए वार्ड वार अनेक सभा एवं रैली में भाग लिए । लोकप्रिय विधायक के वार्ड आगमन पर जबरदस्त माहौल बना वार्ड वासियों ने भव्य स्वागत किया ।

अनेक सभाओं में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपील करते हुए विजय शर्मा ने कहा हम सब कवर्धा को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास रत है और पिछले एक वर्षो में छत्तीसगढ़ सरकार ने कवर्धा को कई बडी सौगात दिए है । विकास की गति निर्बाध बनी रहे इसके लिए पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार नगर पालिका में बने यह सब कवर्धा वासी भली भाती जानते है । उन्होंने कहा एक अच्छे सेवक के रूप में चंद्रप्रकाश कवर्धा के गली गली वार्ड वार्ड घूमकर परिश्रम करते आपको दिखेंगे यह मेरा विश्वास और ग्यारंटी भी है । उन्होंने कहा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में पूरा एक वर्ष चुनावी वर्ष ही होता है यह अंतिम चुनाव है इसके बाद सिर्फ विकास की ही बात होगी ।

उन्होंने कहा आपने भाजपा को आशीर्वाद दिया तो विष्णुदेव सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत सभी माताओं को 1 हजार प्रति माह देने का महत्वपूर्ण वादा पूरा किया । प्रत्येक माह माताओं बहनों के खाते में हजार रुपये टाइम से आ जाता है अब नगर पालिका के माध्यम से आवासीय पट्टा देने का कार्य सरकार करेगी । आपके मूलभूत सुविधा बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका में आपकी सरकार भाजपा की सरकार होना बहुत जरूरी है ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    गुरुकुल में किड्स कैंप का भव्य आयोजन

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 26 मार्च से 29 मार्च तक किड्स कैंप का आयोजन किया जा रहा है।26 मार्च को…

    Read more

    एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र का होगा आयोजन-बोड़ला में भव्य शुभारंभ

    *हिन्दू संगम बोड़ला में 25 मार्च को स्वास्थ्य शिविर का महाकुंभ* *कवर्धा,दुर्ग,रायपुर-बिलासपुर के दिग्गज सुप्रसिद्ध एवम अनुभवी डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जाँच ; माताओं और बहनों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सुविधा…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार