रायपुर 28 फरवरी 2025/ जिले के पांच पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं को 5 हजार प्रतिमाह की सम्मान निधि राशि दी जाएगी। इसके लिए राज्य शासन ने प्रतिमाह भुगतान करने के निर्देश दिए थे। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे इसकी स्वीकृति प्रदान की है और आदेश जारी किया है। इनके लिए जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक तीन माह का 15 हजार रूपये का आबंटन जारी किया गया है। जिसमें डॉ अरूण त्रिम्बक दाबकें, श्री रामानुज शर्मा (अनुज), स्वामी श्री जी.सी.डी. भारती बंधु, श्रीमती मतता चन्द्राकर और श्री मदन सिंह चौहान शामिल हैं।
रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…
Read more








