Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन.

-’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित.

रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)

 

छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा परिसर में आज माननीय राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका के कर कमलों से लगभग 500 सीटों की क्षमता वाले ’’नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण’’ हुआ। ‘‘नवीन प्रेक्षागृह उद्घाटन’’ के पश्चात् एक गरिमामय कार्यक्रम में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2025 के लिए ’’उत्कृष्ट विधायक’’ एवं ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार‘‘ को मान. राज्यपाल श्री रमेन डेका के कर कमलों से शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मान. उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं मान. श्री विजय शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मान. नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरण दास महंत, मान. संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप उपस्थित थे । इस अवसर पर मान. मंत्रीगण, मान. विधायकगण मान. पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, निगम मंडल के अध्यक्ष, विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा एवं राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, आमंत्रित पत्रकार गण उपस्थित थे । इस अवसर पर ‘‘सांस्कृतिक संध्या’’ के अन्तर्गत देश के प्रसिद्ध भजन गायक श्री अनूप जलोटा जी की ‘‘भजन संध्या’’ का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस समारोह में षष्ठम विधान सभा में वर्ष-2025 के लिए ‘‘उत्कृष्ट विधायक‘‘ के रूप में पक्ष से मान. श्री धरम लाल कौशिक एवं प्रतिपक्ष से मान. श्री राघवेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया । ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार‘‘ के लिए दैनिक पत्रिका से श्री संतराम साहू एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार पुरस्कार’’ के लिए आई बी सी-24 के संवाददाता श्री सौरभ सिंह परिहार एवं डाॅ. राजेश राज को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मान. राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि-छत्तीसगढ़ विधान सभा में संसदीय दायित्वों को परिमार्जित करने के उद्देश्य से ‘‘उत्कृष्ट विधायक‘‘ एवं ’’उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार‘‘ को सम्मानित करने का यह कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं । उन्होंने कहा कि-विधान सभा राज्य की सबसे बड़ी जनप्रतिनिधि सभा है । यह एक ऐसा पवित्र सदन है, जहां से राज्य के विकास का रास्ता सुनिश्चित होता है । उन्होंने कहा कि-छत्तीसगढ़ विधान सभा ने राज्य के विकास और नागरिकों के हित के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव की आधारशिला रखी है ।

उन्होंने कहा कि-छत्तीसगढ़ विधान सभा ने जिन उच्च संसदीय परम्पराओं को स्थापित किया है, उन परम्पराओं का अनुसरण देश की अन्य विधान मंडलों को भी करना चाहिए ।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि-छत्तीसगढ़ विधान सभा के सभी 90 विधायक श्रेष्ठ हैं जो प्रदेश की तीन करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं । उन्होंने कहा कि-‘‘उत्कृष्टता अलंकरण’’ पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य संसदीय मूल्यों को अलंकरण और अधिक मजबूती देना है, जिससे कि भविष्य में भी हमारी विधानसभा का संसदीय वातावरण अन्य संसदीय निकायों के लिए एक आदर्श बन सके। उन्होंने कहा-कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा ने संसदीय मूल्यों को संरक्षित रखते हुए, अपने कार्यकरण से श्रेष्ठता के उच्च मानकों को स्पर्श किया है। उन्होंने यह भी कहा-कि छत्तीसगढ़ की विधान सभा ने अपने गठन के साथ ही नई संसदीय परम्पराओं एवं उच्च मापदण्डों को स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ विधान सभा ने अपने कार्यकरण से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संसदीय परिदृश्य में जो स्थान प्राप्त किया है वह एक आदर्श है तथा इसका पूरा श्रेय हमारे विधायी निकाय के सभी मान. विधायकों को जाता है ।

 

विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन ने कहा कि-पक्ष एवं प्रतिपक्ष के सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर मत वैभिन्य के होते हुये भी सभा में अपने विचारों के माध्यम से शासन को मार्गदर्शन दिया और फलस्वरूप शासन व्यवस्था को न केवल सुदृढ़ किया, अपितु कई सुधारात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी अपनी भूमिका निभायी। मान. सदस्यों ने दलीय प्रतिबद्धताओं से ऊपर जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिये इस सदन को लोक-कल्याण के केन्द्र का पर्याय बना दिया है ।

 

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट विधायकों एवं उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार पुरस्कार से सम्मानितों को बधाई देते हुए कहा कि-जिन मान. विधायकों को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है उनके दायित्व सभा के प्रति और बढ़ गये है । ये उत्कृष्ट विधायक हमेशा सदन में सक्रिय रहे एवं जनसमस्याओं के मुद्दों को प्रमुखता से सभा में उठाया । सामान्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा प्रारंभ कर सदन में अपनी उत्कृष्टता साबित करना निश्चित ही सराहनीय है और इससे हमारे युवा विधायकों को सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि-पुरस्कृत पत्रकारों ने भी सभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग में उत्कृष्ट संसदीय परम्पराओं का पालन करते हुए अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है ।

‘‘उत्कृष्टता अलंकरण’’ का कार्यक्रम के पश्चात सांस्कृतिक संध्या के अन्तर्गत देश के प्रसिद्ध भजन एवं सुगम संगीत कालाकार श्री अनूप जलोटा जी की ‘‘भजन संध्या’’ का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है ।

कार्यक्रम में मान. विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मान. नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरण दास महंत ने मान. राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

उत्कृष्टता अलकंरण समारोह को मान. नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत ने भी संबोधित किया ।

इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने अपना स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया ।

मान. संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप ने अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

 

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता