Ro no D15139/23

डिजिटाइजेशन के नायकों का सम्मान

विवाहित महिला मतदाताओं के सत्यापन की चुनौती को बीएलओ ने किया पार

 चुनावी प्रक्रिया में सटीकता और पारदर्शिता को बढ़ावा देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर   हरिस एस ने सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया। यह सम्मान मतदाताओं के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन के असाधारण लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदान किया गया है।
कलेक्टर   हरिस एस द्वारा सराहे गए अधिकारियों में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजापुट मतदान केंद्र के बीएलओ   एमके राणा शामिल हैं, जिन्होंने अपने केंद्र के 646 मतदाताओं का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा किया है। वहीं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के बड़े किलेपाल-1 मतदान केंद्र के बीएलओ   बोमड़ा राम मंडावी को भी उनके प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने केंद्र के 782 मतदाताओं का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया है।
धैर्य और तकनीक से किया मुश्किल कार्य आसान
कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह कार्य न केवल मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाएगा, बल्कि अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
अपने अनुभव साझा करते हुए, सम्मानित बूथ स्तरीय अधिकारियों ने बताया कि इस जटिल कार्य में सबसे बड़ी चुनौती शादी के उपरांत उनके क्षेत्र में नए पते पर निवासरत महिला मतदाताओं का सत्यापन करना था। पुरानी जानकारी के अभाव में यह कार्य कठिन था, किंतु धैर्यपूर्ण और मिलनसार व्यवहार से यह कार्य आसान हो गया। उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं के पूर्व में निवासरत पते के आधार पर सारी जानकारी ऑनलाइन निकालकर इस सत्यापन कार्य को तीव्रता से और सटीकता के साथ पूरा किया गया। बूथ स्तरीय अधिकारियों के विनम्र व्यवहार के कारण ही ग्रामीणों का भी इस महत्वपूर्ण कार्य में भरपूर और सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। इस प्रकार, समर्पण, तकनीक और बेहतर नागरिक संवाद के समन्वय से इन अधिकारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के एक महत्वपूर्ण चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब