Ro no D15139/23

यूपी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

UP Accident News: यूपी में तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला, जब सहारनपुर में दो कारें भिड़ गईं. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा देहरादून-पंचकूला हाईवे पर रामपुर मनिहारान क्षेत्र के हलगोया गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टियागो कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे का शिकार हुआ परिवार हरियाणा के सोनीपत जिले के मंढोरा गांव का रहने वाला था.

पूरा परिवार जा रहा था हरिद्वार

जानकारी के अनुसार, सोनीपत निवासी प्रवीण अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे. उनकी गाड़ी थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून–पंचकूला हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रवीण (40), प्रीति (37), सुदेश (71) और शिवांश (9) को मृत घोषित कर दिया. वहीं जयदेव, एक अन्य प्रीति और भूमि घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

  • Related Posts

    कुर्सी गई, लेकिन नहीं झुके CM, इंदिरा गांधी के दौर में यूपी की सबसे चर्चित सियासी कहानी

    UP News: सत्ता के शिखर पर बैठे एक मुख्यमंत्री… सामने देश की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी… और बीच में टकराया स्वाभिमान. यह कहानी है उत्तर प्रदेश के उस मुख्यमंत्री की,…

    Read more

    सम्राट चौधरी को दादी का इमोशनल लेटर, ‘मेरे पोते को बिना गलती गिरफ्तार किया गया’, लगाई गुहार- छात्रों को जेल नहीं भेजे

    Patna Student Arrest: ‘मैं रामसखी देवी, पटना की एक साधारण गरीब दादी हूं. उम्र ढल चुकी है, शरीर में ताकत नहीं बची, फिर भी आज थाने के चक्कर काट रही हूं.…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends