Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बना घर: व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने लिया पीएम सूर्य घर योजना का लाभ

रायपुर, 13 नवंबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम जनजीवन में उजाला और आत्मनिर्भरता दोनों का संचार कर रही है। सारंगढ़ के व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के तहत केडिया ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया है। इसकी कुल लागत 2 लाख 85 हजार रुपए रही, जिसमें से केंद्र सरकार की ओर से 78 हज़ार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है, जबकि राज्य सरकार की 30 हज़ार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी शीघ्र मिलने वाली है।

अगस्त 2025 से उनके सोलर पैनल से घर की संपूर्ण बिजली की आवश्यकता पूरी हो रही है। परिणामस्वरूप उनके घर का बिजली बिल कई महीनों से नहीं आ रहा है। पहले जो राशि बिजली बिल में खर्च होती थी, अब उसका समायोजन भविष्य के बिलों में किया जा रहा है।

हितग्राही मनीष कुमार केडिया ने बताया कि पहले हर माह बिजली बिल से घरेलू बजट पर दबाव पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब आत्मनिर्भर हो हूं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहा हूं मेरी छत अब ऊर्जा, बचत और स्वावलंबन तीनों का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस योजना के सफल संचालन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक उत्कृष्ट पहल है, जिसे हर घर तक पहुँचाना चाहिए।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सरल है। इच्छुक उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पोर्टल, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह योजना न केवल प्रत्येक महीने हजारों रुपये की बचत करा रही है, बल्कि हितग्राहियों को हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रेरित कर रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नागरिक अब इस योजना के माध्यम से “ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल