Ro no D15139/23

जिले में सभी जनपदों में मनाया गया आवास दिवस एवं रोजगार दिवस निर्धारित समय से पूर्व आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को किया गया सम्मानित

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद अंतर्गत सभी जनपद पंचायतों में आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं वीबी-जी राम जी अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा तथा हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजन के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में ऐसे हितग्राहियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने निर्धारित समय से पूर्व अपने आवास का निर्माण पूर्ण किया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, जिससे अन्य हितग्राही भी प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम में अपूर्ण आवासों की भी समीक्षा की गई। संबंधित हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने, सामग्री के समुचित उपयोग तथा नियमित निरीक्षण पर जोर दिया।
रोजगार दिवस के अवसर पर वीबी-जी राम जी अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

    महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा…

    Read more

    सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त 14 कोचियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त पाए गए कोचियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर  विनय लंगेह के निर्देश पर तथा सरायपाली एसडीएम  अनुपमा…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब