Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मेला का आयोजन, कलेक्टर एवं जिला सीईओ कार्यक्रम में हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य के लिए हितग्राहियों को किया सम्मानित

अम्बिकापुर । जिले के जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत पलका में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मेला का आयोजन किया गया। आवास मेले में सेक्टर की 6 ग्राम पंचायत सलका, खोडरी, केशगंवा, पंडरीपानी, सोनतराई एवं पलका के कुल 4 सौ 17 हितग्राही शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने हितग्राहियों से आवास निर्माण समय पर पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही, तय समय-सीमा में आवास पूर्ण कर चुके 25 हितग्राहियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने पात्र सभी हितग्राहियों को तय समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने हेतु शपथ दिलाई।
वहीं कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत पलका की महिला हितग्राही एतवारो के प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही समय सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को शीघ्र आवास निर्माण के लिए प्रेरित करना है। जिससे हर परिवार को जल्द से जल्द अपना पक्का आवास मिल सके।
कार्यक्रम में जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता, एपीओ स्वेच्छा सिंह, डीसी आवास शशांक सिंह, एई आवास रुबिना खान, एसडीओ आरईएएस शैलेंद्र भारती, मनरेगा पीओ सुनील मिश्रा, बीसी आवास भुनेश्वर सिंह उईके, तकनीकी सहायक शैलेष मिश्रा सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल