Ro no D15139/23

IPL Final की राह कैसे होती है तय? समझिए क्वालीफायर और एलिमिनेटर का पूरा खेल

IPL 2026 में 70 लीग मुकाबले के बाद टॉप-4 टीमें तय हो चुकी है. 26 मई से प्लेऑफ मुकाबला खेला जाएगा. इस दिन पहला क्वालीफायर खेला जाएगा. उसके बाद 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा. वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. प्लेऑफ में खेले जाने वाले क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलमिनिटेर मैच में क्या अंतर होता है. आइए इसका अतंर समझते हैं.

क्या होता क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर?

क्वालीफायर-1: यह मैच लीग मुकाबलों में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाता है. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंकों के साथ टॉप पर रही, जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 18 ही अंक हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट में मामूली अंतर के कारण यह टीम दूसरे स्थान पर रही. इस सीजन में आरसीबी और जीटी के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि हारने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा.

एलिमिनेटर: आईपीएल पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर का मुकाबला खेला जाता है. इस सीजन में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद और चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है. दोनों के बीच यह मुकाबला 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जीतने वाली टीम का सामना क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से होगा. वहीं इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.

क्वालीफायर-2: इस मुकाबले में में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम का सामना क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से होता है. जो टीम यह मैच जीतती है, वह फाइनल में जगह बनाती है, जहां उसका मुकाबला क्वालीफायर-1 की विजेता टीम से होता है. क्वालीफायर-2 का मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. उसके बाद फाइनल का मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

चारों टीमों के पास दूसरी बार खिताब जीतने का मौका

इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2025), गुजरात टाइटंस (2022), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और राजस्थान रॉयल्स (2008) ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. यह चारों टीमें एक-एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं. यानी इस बार जो भी टीम टाइटल अपने नाम करेगी, वो उसका दूसरा आईपीएल खिताब होगा.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!