Ro no D15139/23

साल के अंतिम दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में साल के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है.

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में साल के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ रही है. साल के आखिरी दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए मंदिर पहुंचे. इस बीच मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मंदिर आने पर कोई रोक नहीं है.उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए बताया कि श्रद्धालु मंदिर आ सकते हैं, हालांकि इस समय वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है.

वृंदावन आने से बचें : मंदिर प्रबंधन समिति

इससे पहले खबर आई थी कि गोस्वामी (पुजारी) समुदाय की सलाह के बाद श्री बांके बिहारी जी मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है. अपील ये है कि वे 29 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच वृंदावन स्थित मंदिर में दर्शन के लिए आने से बचें. समिति ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मंदिर और उसके आसपास भारी भीड़ उमड़ी हुई है, जिससे कई तरह की परेशानियां हो रही हैं. समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि संभव हो तो इन तारीखों के बीच वृंदावन आने से बचें.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!