Ro no D15139/23

कोरिया, धरमजयगढ़ एवं सूरजपुर वनमण्डल में एंटी स्नेयर वॉक के दौरान शिकार के फंदे जब्त

रायपुर, 02 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य के वन क्षेत्रों में वन्यप्राणियों के अवैध शिकार को रोकने के लिए नियमित बीट पेट्रोलिंग और एंटी स्नेयर वॉक अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के पालन में सभी वनमण्डलों में पैदल गश्त कर शिकार के लिए लगाए गए फंदों, जाल और तारों की लगातार तलाश की जा रही है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा नियमित रूप से वन अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध शिकार रोकने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके पालन में राज्य के सभी वनमण्डलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में 29 दिसंबर को कोरिया वनमण्डल के पटना सर्किल अंतर्गत कटकोना, टेमरी और अंगा बीट के विभिन्न कक्षों में तथा 30 दिसंबर को तमोर पिंगला अभ्यारण्य के बोंगा खास बीट में वन विभाग की टीम द्वारा एंटी स्नेयर वॉक अभियान चलाया गया। इस दौरान वन्यजीवों के शिकार के लिए लगाए गए फंदे जब्त किए गए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इसके अलावा धरमजयगढ़ वनमण्डल में गश्त के दौरान वन्यजीवों को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल, सेटरिंग वायर और लकड़ी की खूटियां बरामद की गईं। आमतौर पर शिकारी इन सामग्रियों का उपयोग अवैध शिकार के लिए करते हैं। सभी सामान जब्त कर लिए गए हैं तथा अपराधियों की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार एंटी स्नेयर वॉक अभियान चलाए गए हैं। इसी के तहत इन्द्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र से वन्यजीवों के शिकार में उपयोग किया जाने वाला माउथ बम बरामद कर जब्त किया गया था, जिससे एक गंभीर घटना को रोका जा सका।

गत कुछ महीनों में शिकार और विद्युत करंट के माध्यम से वन्यप्राणियों को नुकसान पहुँचाने की घटनाओं को देखते हुए राज्य में यह व्यवस्था की गई है कि वन क्षेत्रों में प्रतिमाह सघन पेट्रोलिंग की जाएगी। पेट्रोलिंग के दौरान शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे, जाल और करंट प्रवाहित करने वाले तारों को हटाकर जब्त किया जाएगा तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में डॉग स्क्वाड की सहायता भी ली जा रही है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण*

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण* 0 छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत *असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026,महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण* *असम की पिंकी बोरो को रजत और मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य* *रोमांचक…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….