Ro no D15139/23

हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में, जिसमें व्यवहार न्यायालय सीतापुर भी सम्मिलित है में हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय तथा सीतापुर न्यायालय में साढे तीन हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। किशोर न्याय बोर्ड के 70 तथा परिवार न्यायालय के 15 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया। इसी प्रकार राजस्व न्यायालयों में तीन हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं लाखों की संख्या में प्री-लिटिगेशन मामलों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के दौरान चार प्रकरण वर्चुअल मोड/विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा निराकृत किए गए। हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश   के. एल. चरयाणी के खण्डपीठ क्रं 01 के समक्ष निराकृत प्रकरणों में से एक प्रकरण में मोटर दुर्घटना में आवेदकगण के पति, पिता एवं पुत्र की मृत्यु कारित हो जाने से आवेदकगण द्वारा मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा-166 के तहत अनावेदक अजीत यादव,   चुन्नी देवी एवं शाखा प्रबंधक आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विरूद्ध प्रस्तुत किया है, जिसमें 13 दिसंबर को आयोजित लोक अदालत में आवेदकगण ने अना.क्र 3 बीमा कंपनी से खण्डपीठ के 1 के पीठासीन अधिकारी  के. एल. चरयाणी, सदस्य  अशोक कुमार एवं   विजय शंकर तिवारी के समक्ष स्वेच्छया 23,50,000 है। राजीनामा के कारण प्रकरण का निराकरण मात्र 08 माह 27 दिवस के भीतर संभव हो हुआ। उपरोक्त प्रकरण में अनावेदक बीमा कंपनी को एकमुश्त 23,50,000  रुपए अधिनिर्णय दिनांक से 60 दिन के भीतर जमा करने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!