Ro no D15139/23

‘मैं किसी को नहीं रोकूंगा`, फाइनल मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने अपने बयान से गर्म किया माहौल

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2025 के फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने माहौल को और भी गर्म बना दिया है. सलमान आगा ने फाइनल मैच से पहले भारत को गीदड़भभकी दी और अपने बयान से तहलका मचाकर रख दिया. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.

पाकिस्तान यह भूल गया कि एशिया कप 2025 के इसी टूर्नामेंट में भारत ने उसे दो बार बुरी तरह हराया था. इसके बाद भी पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने बड़ा बयान दे दिया है, जिससे माहौल गर्म हो ए लगा है। सलमान के मुताबिक, भारत के खिलाफ फाइनल मैच में वह अपने खिलाड़ियों को किसी भी तरह के आक्रामक बर्ताव को करने से नहीं रोकेंगे. सलमान ने कहा, ‘हर व्यक्ति को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है. अगर हम तेज गेंदबाजों को खुद को अभिव्यक्त करने से रोकेंगे तो बचेगा ही क्या? मैं किसी को नहीं रोकूंगा जब तक कि वह अनादरपूर्ण नहीं हो.’

अपने बयान से गर्म किया माहौल

सलमान आगा ने भारत पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मैंने साल 2007 में अंडर-16 क्रिकेट खेलना शुरू किया था. मैंने कभी किसी टीम को हाथ मिलाने से परहेज करते हुए नहीं देखा है. जब भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब थे तब भी हम हाथ मिलाते थे.’ बता दें कि एशिया कप 2025 के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. सलमान को इस बात से मिर्ची लग गई. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए ऐसा किया है.

सलमान ने हर की वजह गलतियां बताई

सलमान आगा ने कहा कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में पिछले दो मैच भारत से इसलिए हारा, क्योंकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी की तुलना में ज्यादा गलतियां की थीं. सलमान आगा ने कहा, ‘भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में दबाव होता ही है. पिछले दो मैचों में हम इसलिए हारे क्योंकि हमने ज्यादा गलतियां कीं.’ मौजूदा एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत दो बार पाकिस्तान को मात दे चुका है. 14 सितंबर को ग्रुप-A मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी. वहीं, 21 सितंबर को SUPER-4 मैच में पाकिस्तान को भारत ने 6 विकेट से धूल चटाई थी. अब भारत और पाकिस्तान की टीमें दोनों ही एशिया कप 2025 के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, ऐसे में क्रिकेट फैंस को आज रोमांच का ओवरडोज मिलेगा.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!