Ro no D15139/23

आईडीबीआई बैंक ने जिला अस्पताल को दी 6 रेडिएंट वॉर्मर मशीनें, नवजात देखभाल को मिलेगी नई मजबूती

जन-स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आईडीबीआई बैंक, धमतरी शाखा ने सीएसआर मद के होप हेल्थ केयर प्रोग्राम फॉर एवरीवन के अंतर्गत जिला अस्पताल धमतरी को 6 अत्याधुनिक रेडिएंट वॉर्मर मशीनें प्रदान कीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट   अबिनाश मिश्रा ने रिबन काटकर इन मशीनों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सरबजीत सिंह, श्री जसप्रीत माडिया, धमतरी शाखा प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आदित्य सिन्हा, डीपीएम सुश्री प्रिया कंवर तथा जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

कलेक्टर   मिश्रा ने अस्पताल प्रबंधन से मशीनों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में नवजात शिशु देखभाल की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह उपकरण अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के सभी विकासखंडों में आवश्यकता के अनुसार एक-एक वॉर्मर मशीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षित प्रसव तथा नवजातों की प्राथमिक देखभाल को मजबूती मिल सके।
प्रभारी सीएमएचओ डॉ. आदित्य सिन्हा ने बताया कि रेडिएंट वॉर्मर एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरण है, जिसका उपयोग एनआईसीयू, डिलीवरी रूम और पीडियाट्रिक वार्डों में नवजात शिशुओं को नियंत्रित तापमान प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह ओपन बेड सिस्टम नवजातों को हाइपोथर्मिया, ऑक्सीजन की कमी, लो ब्लड शुगर और सांस संबंधी समस्याओं से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि प्रसव संख्या वाले उपस्वास्थ्य केंद्रों में इन मशीनों की स्थापना से ग्रामीण माताओं और नवजातों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध होगा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने आईडीबीआई बैंक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे पुण्य सामाजिक सरोकार बताया और कहा कि ऐसे प्रयास स्वास्थ्य सेवा तंत्र को और अधिक सक्षम बनाते हैं।
इस पहल से जिला अस्पताल की नवजात देखभाल इकाई को महत्वपूर्ण तकनीकी सुदृढ़ता मिली है, जिससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया