Ro no D15139/23

यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मैनपुरी में 682 करोड़ रुपये की लागत वाली 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश एक बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है.

अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है. उन्होंने कहा कि अपराधियों और माफिया के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा, “जो भी माफिया सिर उठाएगा, उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी”. उन्होंने कहा कि अपराध और माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

सीएम योगी की माफियाओं को चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में कहा कि आज प्रदेश में बेटियां और व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. आज बेटी सुरक्षित है. वापस अपने मां-बाप के संरक्षण में रहकर के अपने घर से स्कूल जाती है. कॉलेज जाती है. व्यापारी अब अपने घर से प्रार्थना करके नहीं निकलता है कि प्रभु शाम को आऊं तो अपने बाल बच्चों का मुंह देख सकूं. आज व्यापारी भय मुक्त है. क्योंकि सरकार की घोषणा है कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो दो ही जगह होगी या जेल होगी या जहन्नुम होगा. तय कर लो अगर सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया तो तीसरी कोई जगह नहीं होगी. सीएम योगी ने आगे कहा कि यह जो सैफाई सिंडिकेट था. यह कभी भी इस प्रकार की घोषणाएं नहीं कर सकता था, क्योंकि गुंडे सपा के साथ जुड़े हुए थे.

सपा सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में सत्ता का इस्तेमाल परिवार और करीबी लोगों के हित में किया गया, जबकि प्रदेश की जनता विकास से वंचित रही. उन्होंने कहा कि पहले नौकरी निकलने पर भ्रष्टाचार और वसूली की शिकायतें होती थीं, लेकिन अब युवाओं को पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं.

धार्मिक आयोजनों और विकास का किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार में धार्मिक आयोजनों को संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब कांवड़ यात्रा और जन्माष्टमी जैसे आयोजनों पर किसी तरह की रोक नहीं लगती. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने मैनपुरी और इटावा के विकास को प्रदेश के विकास से जोड़ते हुए दोनों क्षेत्रों के समग्र विकास पर जोर दिया.

महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा उठाया

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने महापुरुषों के सम्मान की उपेक्षा की. उन्होंने कहा कि समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने वाले लोग प्रदेश और देश के हितैषी नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास और उत्सव की पहचान बन चुका है तथा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है.

शिक्षकों से की विशेष अपील

एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों और उच्च शिक्षण संस्थानों से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च रहा है. गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यदि देश के भीतर भारत विरोधी ताकतें षड्यंत्र रचकर समाज में अव्यवस्था फैलाने का प्रयास करें, तो शिक्षक समाज को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ ताकतें भारत की प्रगति से असहज होकर समाज में विद्वेष फैलाने का प्रयास करती हैं.

  • Related Posts

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है. गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती…

    Read more

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल