Ro no D15139/23

कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में काम करेंगे आईजीकेवी और उज्बेकिस्तान

*21 अगस्त को रायपुर आएंगे उज्बेकिस्तान के शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक*

*इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के बीच एमओयू*

रायपुर, 14 अगस्त 2025/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान हेतु हुए समझौते के तहत डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त 2025 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रवास पर आएगा और यहां दोनो संस्थानों के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों का जायजा लेगा। डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव के नेतृत्व में आने वाला यह प्रतिनिधि मंडल कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन करेगा। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में एक ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें दोनों विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक एवं प्राध्यापकगण कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण तथा विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान की संभावनाओं पर विचार विमश करेंगे। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. आर.के. अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य 17 अप्रैल 2025 को एक समझौता किया गया था जिसके तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर और डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध (च्ीक्) पाठ्यक्रमों के लिए एक दूसरे के संस्थानों में जा सकेंगे। दोनो संस्थानों के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक भी आपसी समन्वय के तहत एक दूसरे के संस्थान में अध्ययन एवं अनुसंधान कर सकेंगे।

समझौते पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की ओर से कुलपति डॉ. चंदेल और डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान की तरफ से रेक्टर प्रो. आयेबेक रोजिव ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत दोनों संस्थान कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण तथा विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान का कार्य करेंगे। इसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थियों को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के नये अवसर प्राप्त होंगे। समझौते पर आगे बढ़ने के लिए दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक एवं अधिकारी एक दूसरे के संस्थानों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, परिवेश तथा अनुसंधान के क्षेत्रों का जायजा लेंगे। समझौते के प्रथम चरण में डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त 2025 को कृषि विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करेगा। प्रतिनिधि मंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के परिवेश, स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अध्ययन एवं अनुसंधान के क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। इनके आधार पर भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएंगी। किन क्षेत्रों में और किन पहलुओं पर मिलकर शोध/अनुसंधान करना है यह तय किया जाएगा।

विश्वविद्यालय परिसर में 21 अगस्त को एक ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र भी रखा गया है जिसमें डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. चंदेल, वरिष्ठ अधिकारी एवं वैज्ञानिकगण शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के उपमहानिदेशक भी उपस्थित रहेंगे।

परिचर्चा के दौरान कृषि शिक्षा में किए जा रहे सुधारों, शैक्षिक नवाचार एवं डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान में उपलब्ध अवसर, अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं एवं इनके क्षेत्र जैसे विषयों पर सार्थक संवाद किया जाएगा। सत्र को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. चंदेल, तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव भी संबोधित करेंगे।

परिचर्चा में शिक्षा एवं छात्रों से जुड़े मुद्दो के साथ-साथ अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों सब्जियों, तिलहन फसलों, रेशेदार फसलों, मछली पालन, फॉरेस्ट्री, कृषि रसायन, पौध संरक्षण, कृषि व्यवसाय एवं उद्यमिता, खाद्य प्रसंसकरण आदि विषयों पर विचार-मंथन किया जाएगा। डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विभिन्न संस्थानों में संचालित गतिविधियों एवं सुविधाओं का जायजा भी लेगा जिसमें समझौते के तहत भविष्य की रणनीति तैयार की जा सके। समझौते के अगले चरण में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अधिकारी एवं वैज्ञानिक डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे।

  • Related Posts

    शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे, प्रत्येक बच्चा नियमित रूप से विद्यालय आए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे- पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने बजाई विद्यालय की घण्टी, जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर कराया प्रवेश*   *पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, अध्ययन…

    Read more

    आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा

    *राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया योजना का शुभारंभ*   *5समितियों में 11ड्रोन तैनात, सहकारिता विभाग ने इस वर्ष 50 हजार एकड़ में ड्रोन छिड़काव का रखा लक्ष्य*…

    Read more

    NATIONAL

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी