Ro no D15139/23

आईआईएमसी के प्राध्यापक डाॅ. विनीत उत्पल की पुस्तक’सोशल मीडिया’ का लोकार्पण

माउंट आबू। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी)जम्मू के सहायक प्राध्यापक डाॅ. विनीत उत्पल की पुस्तक *’सोशल मीडिया: परिभाषा, सिद्धांत एवं प्रयोग’* का लोकार्पण माउंट आबू में किया गया। ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट समारोह के दूसरे दिन संस्थान की अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजयोगिनी बीके जयंती दीदी, भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल, बीके पल्लवी, मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर ई.वी. स्वामीनाथन ने पुस्तक का लोकार्पण किया।

इस मौके पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने लेखक डाॅ. विनीत उत्पल को बधाई दी और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट के मौके पर इस पुस्तक का विमोचन गर्व का विषय है।
*हिंदी में अपने ढंग की पहली किताब: प्रो.द्विवेदी*
आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने बताया कि हिंदी भाषा में सोशल मीडिया विषय पर अपने तरह की पहली पुस्तक है। इसमें सोशल मीडिया की परिभाषा एवं सिद्धांत के साथ इसके प्रायोगिक पक्ष को विस्तृत ढंग से बताया गया है। यह पुस्तक न सिर्फ पत्रकारों के लिए उपयोगी है बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों के लिए उपयोगी है। देशभर के तमाम मीडिया संस्थानों के हिंदी माध्यम के छात्र लंबे अर्से से सोशल मीडिया पर ऐसी पुस्तक आने का इंतजार कर रहे थे।
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल ने बताया कि यह पुस्तक स्कूल, काॅलेज और विभिन्न विश्वविद्यालयों के मीडिया के छात्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। लेखक डाॅ. विनीत उत्पल ने कहा कि पुस्तक पूरी तरह टेक्स्ट बुक है और यह उनके पिछले दो दशक के पत्रकारीय संग अध्ययन व अध्यापकीय जीवन के अनुभव पर आधारित है। इस पुस्तक में देश के तमाम विश्वविद्यालयों में पढाए जा रहे सोशल मीडिया के सिलेबस को ध्यान में रखा गया है। पुस्तक नेट-जेआरएफ या अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है। इसमें सोशल मीडिया के सिद्धांत, फेक न्यूज, मीडिया ट्रायल, संबंधित कानून सहित आठ सौ ऑब्जेक्टिव और पांच सौ सब्जेक्टिव प्रश्नों को समाहित किया गया है। यह अमेजन पर ऑनलाइन उपलब्ध है। गौरतलब है कि इस मीडिया इन्फ्लुएंसर रिट्रीट में देशभर के सैकड़ों विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं सोशल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिस्सा ले रहे हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत