Ro no D15139/23

हाउसिंग बोर्ड की दुकानों से अवैध कब्ज़ा हटाया गया

*छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कबीर नगर, रायपुर की टीम ने की कार्रवाई*

रायपुर, 07 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, रायपुर द्वारा आज कबीर नगर रायपुर संभाग एवं संपदा शाखा की संयुक्त टीम ने टाटीबंध क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड की दुकानों से अवैध कब्ज़े हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गृह निर्माण मंडल के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से संपन्न हुई।

वर्ष 2008 से कब्जाधारियों द्वारा दुकानों पर अनधिकृत रूप से कब्जा किया गया था। इनमें श्रीमती कुसुम शर्मा (दुकान क्रमांक 01), श्री विजय बोथरा (दुकान क्रमांक 02) एवं श्री जगदंबा पाल (दुकान क्रमांक 08) शामिल हैं।

प्रारंभ में इन दुकानों को किराया अनुबंध पर आवंटित किया गया था, किंतु लंबे समय से किराया नहीं चुकाया गया और हाउसिंग बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया गया। बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को दुकानें वैधानिक रूप से खरीदने का अवसर भी प्रदान किया गया, परंतु उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई। परिणामस्वरूप, गृह निर्माण मंडल को वैधानिक प्रक्रिया के तहत अवैध कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी।

आज की कार्रवाई में संपदा अधिकारी श्री राजेश नायर, लेखापाल श्री कृष्णा सिंगौर, सहायक अभियंता श्री रुपेश साहू एवं श्रीमती शकुनतला, संपदा प्रबंधक श्रीमती संगीता तिवारी, उप अभियंता श्री शाहरुख अली, श्री राजकुमार परस्ते तथा सहायक श्री प्रवीण गुप्ता शामिल रहे। टीम ने पुलिस बल की सहायता से दुकानों को खाली कराया और पूरी प्रक्रिया को कानूनी व पारदर्शी तरीके से संपन्न किया। कब्ज़ा हटाए जाने के बाद हाउसिंग बोर्ड ने संबंधित दुकानों को पुनः अपने अधिकार में लेकर विक्रय हेतु सुरक्षित कर लिया है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा सहन नहीं किया जाएगा। मंडल ने सभी किरायेदारों एवं आवंटनधारियों से अपील की है कि वे किराया एवं अनुबंध संबंधी दायित्वों का नियमित पालन करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई कर संपत्तियाँ खाली कराई जाएँगी। हाउसिंग बोर्ड प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल