Ro no D15139/23

ओडिशा से खपाने लाया जा रहा था अवैध धान नानगुर में प्रशासन द्वारा 100 बोरी धान और मिनी ट्रक जब्त

धान खरीदी के सीजन में बिचैलियों द्वारा पड़ोसी राज्यों से अवैध धान खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रही है। प्रशासन की इसी सतर्कता के चलते शुक्रवार सुबह तहसील नानगुर में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहाँ राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ओडिशा के चांदली से आ रहे धान के अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती रास्ते से अवैध धान की खेप लाई जा रही है। मुस्तैदी दिखाते हुए जांच दल ने नाकेबंदी की और संदेह के आधार पर मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 06 एम 0155 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 100 बोरी धान लदा पाया गया। जब वाहन चालक से इस धान के परिवहन और खरीदी संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। यह स्पष्ट होते ही कि धान अवैध रूप से पड़ोसी राज्य से लाया गया है, टीम ने तत्काल मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान और वाहन को जब्त कर लिया तथा उसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु नानगुर थाना के सुपुर्द कर दिया है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाले मुस्तैद दल में नायब तहसीलदार   लखीराम पांडे,   रोहन कुमार बीसी और  डोमन लाल प्रमुख रूप से शामिल थे। उनके साथ मंडी निरीक्षक बीके दिल्लीवार तथा पटवारी शंकर बैद, सोमेश नागेश और दिनेश सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस अवैध परिवहन को पकड़ा और अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसी सख्ती आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब