Ro no D15139/23

डिजिटल तकनीक से बदली धान खरीदी की तस्वीर, ‘तुहंर टोकन’ ऐप से किसानों को बड़ी राहत समय, श्रम और संसाधनों की बचत- कृषक नंदलाल पैकरा

जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी एवं डिजिटल व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में अभूतपूर्व सुविधा मिल रही है। शासन द्वारा अपनाई गई नई तकनीकी के चलते अब किसान घर बैठे मोबाइल फोन से ‘तुहंर टोकन’ ऐप के माध्यम से टोकन काटकर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं, जिससे समय, श्रम और संसाधनों की बचत हो रही है।
बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरई निवासी कृषक श्री नंदलाल पैकरा ने इस डिजिटल व्यवस्था का सफल उपयोग करते हुए अपने मोबाइल से 52 क्विंटल धान का पहला टोकन घर बैठे ही काटा। उन्होंने बताया कि पहले टोकन कटवाने के लिए उपार्जन केन्द्र में लंबी कतारों में लगना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होती थी। अब मोबाइल ऐप के माध्यम से यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है और भीड़भाड़ से भी राहत मिली है। श्री पैकरा ने बताया कि सेदम धान उपार्जन केन्द्र पहुंचने पर सबसे पहले धान की नमी की जांच की गई, जिसके उपरांत हमालों द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार धान की तौल की गई। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रही। उन्होंने बताया कि वे कुल 105 क्विंटल धान का विक्रय कर रहे हैं और अब तक की तौल प्रक्रिया से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि ‘तुहंर टोकन’ ऐप के उपयोग से किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। डिजिटल तकनीक अपनाने से किसान अब अधिक जागरूक और आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यह व्यवस्था छोटे और सीमांत किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।
किसान श्री नंदलाल पैकरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की धान खरीदी नीति की सराहना करते हुए बताया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती-किसानी को और अधिक विस्तार देने, उन्नत बीज, खाद में कर रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है।
जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। डिजिटल टोकन व्यवस्था, पारदर्शी तौल प्रक्रिया और सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते धान विक्रय की प्रक्रिया अब पहले की तुलना में अधिक सरल, सुगम और भरोसेमंद बन गई है। इससे किसानों में संतोष और विश्वास बढ़ा है तथा वे शासन की योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!