Ro no D15139/23

घायल हाथी का कराया गया त्वरित उपचार

 जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ वनमण्डल जशपुर के द्वारा घायल हाथी का त्वरित उपचार कराया गया है। हाथी अब सुरक्षित है और वह धरमजायगढ़ वनमण्डल की ओर चला गया है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस 11 मार्च को प्रातः लगभग 07. 00 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के बीट झक्कड़पुर अंतर्गत ग्राम बुढ़ाडांड के आश्रित ग्राम गयापारा में कृषक श्री मोहर साय राठिया के निजी भूमि पर एक नग  हाथी गिरा हुआ है। सूपना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी पत्थलगांव वन अमले के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया।
मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि श्री मोहर साय राठिया के निजी भूमि पर एक नग हाथी गिरा हुआ है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि हाथी का एक पैर कमजोरी के कारण उठने में असमर्थ था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
इस संबंध में वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी गई तथा हाथी के उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिधित की गई। इसके पश्चात सरगुजा जिले के रमकोला से वन्य प्राणी विशेषज्ञ पशु चिकित्सक डॉ. अजित पाण्डेय अपनी टीम के साथ पत्थलगांव पहुंचे और हाथी का चिकित्सकीय परीक्षण किया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत डॉ. अजित पाण्डेय द्वारा हाथी का आवश्यक उपचार किया गया। उपचार के पक्षात हाथी की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हुआ और कुछ समय बाद हाथी स्वयं अपने स्थान से उठकर सुरक्षित रूप से धरमजयगढ़ वनमण्डल चला गया।
घटनाक्रम के दौरान वन विभाग की टीम द्वारा पूरे क्षेत्र में सतत निगरानी रखी गई तथा आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या अवांछित स्थिति उत्पन्न न हो। वर्तमान में हाथी सुरक्षित रूप से क्षेत्र से निकलकर जंगल की ओर चला गया है और स्थिति पूर्णतः सामान्य है।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों की उपस्थिति के दौरान सतर्कता बनाए रखें, भीड़ एकत्रित व करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!