Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

मजदूर कार्ड पाकर खुशी से खिला श्रीमती काव्या बाघ का चेहरा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार, कहा- कार्ड पाकर अच्छा लगा

रायपुर, 23 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजनों की समस्या का त्वरित समाधान करना है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को यह निर्देशित किया है कि वे सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करें। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में आम नागरिकों से उनकी समस्याएं एवं मांगें ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यमों से आमंत्रित की गईं। दूसरे चरण में इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को शासन की सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 57, भगवती चरण शुक्ल वार्ड की निवासी श्रीमती काव्या बाघ को सुशासन तिहार के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन कार्ड (मजदूर कार्ड) प्रदान किया गया। लंबे समय से मजदूर कार्ड बनवाने में आ रही कठिनाइयों के समाधान के लिए उन्होंने अपना आवेदन समाधान पेटी में डाला था। आवेदन मिलते ही जिला श्रम विभाग ने उनसे संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने कहा। दस्तावेजों के परीक्षण के उपरांत उन्हें मजदूर कार्ड जारी किया गया।

कार्ड प्राप्त कर श्रीमती बाघ ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिनसे वे अब तक वंचित थीं। साथ ही श्रम विभाग द्वारा उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    हरित विकास और ग्रामीण आजीविका की अनूठी पहल

    वीबी-जी रामजी के तहत एक ही स्थल पर लगे 1717 नाशपाती के पौधे   *फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट