Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

ग्राम चपरीद में अतिक्रमणकारियों से भूमि कराई मुक्त
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 25 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए, वहीं द्वितीय चरण में इन समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं के निराकरण में जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में आरंग विकासखंड के ग्राम चपरीद में अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें ग्रामीणों ने समाधान पेटी में डालकर प्रशासन तक पहुंचाया। इन शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए तहसीलदार श्री जी. एन. सिदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित भूमि को बुलडोजर कार्रवाई करते हुए मुक्त कराया गया।

ग्राम चपरीद के निवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई हुई, यह शासन की एक सराहनीय पहल है। सुशासन तिहार के माध्यम से जनता और शासन के बीच की दूरी कम हो रही है और विश्वास में वृद्धि हो रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि*   *खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल…

    Read more

    देहदान व नेत्रदान की घोषणा करने वाले 101 दानदाताओं का हुआ सम्मान..

    18 से लेकर 82 वर्ष तक के लोगों ने भरा घोषणा पत्र … रायपुर ब्राइट फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब आफ रायपुर का संयुक्त प्रयास रायपुर/मंगलवार को रायपुर ब्राइट फाउंडेशन एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends