Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू ग्राम बाना में 20 अतिक्रमणकारियों से 10 एकड़ भूमि हुई मुक्त

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 24 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पहल के पहले चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए, जबकि दूसरे चरण में इन समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर रहे हैं।

इसी क्रम में सुशासन तिहार के अंतर्गत धरसीवा ब्लॉक के ग्राम बाना में अतिक्रमण संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। ग्रामवासियों ने विभिन्न स्थलों पर अतिक्रमण की शिकायत संबंधी आवेदन समाधान पेटी में डाली थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने कार्रवाई करते हुए की कुल 20 अतिक्रमणकारियों से लगभग 10 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया।

इस कार्रवाई के लिए ग्राम बाना के निवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत उन्हें इस कार्रवाई की पूरी उम्मीद थी।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…