Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू आग लगने से उजड़ गया था आशियाना, सुशासन तिहार ने संवारा

श्रीमती जरीना बानो ने जताया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार

रायपुर, 21 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का बड़े उत्साह के साथ आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की मांगों को पूरी करने और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में आमजनों की मांग और शिकायतें आवेदन के रूप में मंगाई गई और दूसरे चरण में गंभीरता से उनका समाधान किया जा रहा है।

ब्रम्हपुरी निवासी श्रीमती जरीना बानो के घर में आग लग जाने से काफी सामान जल गया। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए श्रीमती बानो ने मुआवजे के लिए तहसीलदार को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया।

श्रीमती बानो ने बताया कि उनके घर में आग लगने से दैनिक उपयोग का सारा सामान जल खाक हो गया और उन्हें काफी नुकसान हुआ। सुशासन तिहार के अंतर्गत मैंने पत्र लिखकर सरकार को अपनी समस्या बताई और मेरी पत्नी की सहायता राशि आबंटित की गई। तहसीलदार श्री पवन कोसमा ने श्रीमती जरीना बानो को 20 हजार रूपए का चेक सौंपा।

श्रीमती जरीना बानो ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शासन की ओर से प्राप्त सहायता राशि से राहत मिली। सुशासन तिहार के अंतर्गत सभी के समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। सरकार की यह अच्छी पहल है जिससे आमजन की समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान किया जा रहा है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!