Ro no D15139/23

कालेज के विघार्थियों को ष्एआई यूथ स्किलष् प्रोग्राम के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

जशपुरनगर 30 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय एनईएस महाविद्यालय के सभागार में ऑनलाइन “एआई यूथ स्किल प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तकनीकी जानकारी, उपयोगिता एवं विभिन्न क्षेत्रों में इसके बढ़ते प्रयोग से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में 1Million 1Billion संस्था के विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सत्र के दौरान पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से एआई के शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, चिकित्सा, विज्ञान एवं परिवहन जैसे विविध क्षेत्रों में उपयोग को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया गया। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न भी रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में एआई एक महत्वपूर्ण तकनीक के रूप में उभर रही है, जो दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों को सरल बना रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ उठाकर स्वयं को कौशलयुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में टीआरआई से सुश्री दिव्या प्रियदर्शनी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    रायपुर, 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने आज नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में अंतर्विभागीय बैठक ली। बैठक मे वर्ष 2025-26 के दौरान 21…

    Read more

    निर्वाचन कार्य के अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान हेतु अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक बढ़ी

    रायपुर 30 मार्च 2026/विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान रायपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले