Ro no D15139/23

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में AI एवं क्वांटम इंजीनियरिंग पर महत्वपूर्ण बैठक-उच्च शिक्षा में नवाचार और सामाजिक उपयोग पर जोर

अंबिकापुर 23 फरवरी 2026/   संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा (अम्बिकापुर) के सिटी ऑफिस दर्रीपारा कैंपस स्थित रविन्द्रनाथ टैगोर भवन में आज  कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले की अध्यक्षता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं क्वांटम इंजीनियरिंग के उच्च शिक्षा में व्यावहारिक एवं सामाजिक उपयोग विषयक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले सहित विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री हरिशंकर प्रसाद तोडें ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से  AI की अवधारणा तथा उसके विभिन्न उपयोगों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. लाकपाले ने छात्रों को AI के सही एवं जिम्मेदार उपयोग से अवगत कराने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता उच्च शिक्षा में नवाचार, अनुसंधान और गुणवत्ता सुधार का प्रभावी माध्यम बन सकती है। साथ ही उन्होंने “ऑरेंज इकोनॉमी” की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा पीढ़ी रचनात्मक कौशल और डिजिटल तकनीक के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित कर सकती है। कुलपति ने नई दिल्ली में आयोजित AI समिट तथा “MANAV AI” पहल की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से ई-गवर्नेंस सेवाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने भारत में विकसित AI प्लेटफॉर्म – विभाषिणी (Vibhashini), सर्वम (Sarwam), दीक्षा (DIKSHA), बोधान AI, गुरूसेतु तथा AI भारत – के उपयोगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन स्वदेशी तकनीकों से डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ AI के दुरुपयोग को भी रोका जा सकता है। बैठक के अंत में कुलपति ने सभी विभागों के शिक्षकों को अपने-अपने विषयों में AI के समावेश के साथ पाठ्यक्रम विकसित करने एवं विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसाईयों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निशुल्क आवंटन

    *जन्मदिन पर सर्वमंगला मंदिर में विशाल भंडारा, हर मंडल में भव्य आयोजन* रायपुर, 11 अप्रैल 2026/ कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 12…

    Read more

    बीजापुर में विकास की नई दस्तक: नियद नेल्लानार , मनरेगा और प्रधान मंत्री आवास से बदल रही 224 गांवों की तस्वीर

      *दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन और शिक्षा, सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस हुए सृजित* *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब