Ro no D15139/23

आध्यात्मिक जागरण और समाज सेवा में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका : अरुण साव

*उप मुख्यमंत्री ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, चित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

रायपुर. 3 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज गरियाबंद जिले के कोपरा स्थित ब्रह्मकुमारी केंद्र में नवनिर्मित भव्य शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने वहां आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी म्यूजियम का अवलोकन भी किया। श्री साव ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने और राजस्थान के माउंट आबू स्थित मुख्यालय के 90 वर्ष पूरे होने पर संस्था से जुड़े सभी भाई-बहनों को शुभकामनाएं दीं। राजिम के विधायक श्री रोहित साहू और राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने बीते वर्षों में आध्यात्मिक जागरण और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कोपरा में आध्यात्मिक म्यूजियम का निर्माण प्रेरणादायी पहल है। इससे क्षेत्र में आध्यात्मिक संस्कृति और सकारात्मक संस्कारों का प्रसार होगा, जिससे लोगों को जीवन में सही दिशा प्राप्त होगी।

श्री साव ने कहा कि संस्था की स्थापना वर्ष 1930 में लेखराज कृपलानी ने की थी और आज यह 147 देशों में अपने सेवा केंद्रों के माध्यम से कार्य कर रही है। यह विश्व की ऐसी अनूठी संस्था है, जिसका संचालन बहनों द्वारा किया जा रहा है। संस्था से जुड़ी बहनें पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान और जैविक खेती जैसे विविध सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। ये प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं, साथ ही लोगों के जीवन को परमात्मा से जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं। कोपरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री रुपनारायण साहू, पूर्व विधायक श्री संतोष उपाध्याय, राजयोगिनी पुष्पा दीदी, आरती दीदी, सुनीता दीदी, लेखनी दीदी, आशीष भाई, नारायण भाई, श्री अनिल चंद्राकर, श्री चंद्रशेखर साहू और श्री गोपी ध्रुव सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

    *प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से तेजी से हो रहे काम – वित्त मंत्री श्री चौधरी*   *स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल…

    Read more

    मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानः वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन

    *यह सफलता नई यात्रा की शुरुआत-विद्यार्थियों को आगे बढने का संदेश*   *प्रतिस्पर्धी दौर में निरंतर प्रयास आवश्यक-वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी*   *प्रदेश टॉप-10 में रायगढ़ के 8 विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण