Ro no D15139/23

‘15 सेकेंड में बहा ले गया सैलाब… ’; बादल फटने से उत्तरकाशी में भयंकर तबाही

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से भयंकर तबाही हुई है। सैलाब में 60 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई घरों में पानी भर गया है। जो लोग लापता हुए हैं, उनकी तलाश में परिजन यहां से वहां भाग रहे हैं। चश्मदीद सुमन सेमवाल बताते हैं कि सैलाब के आने के बाद लोगों ने बचने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन कई लोग इसके साथ ही बह गए।
मंदिर में था धार्मिक कार्यक्रम
मंगलवार को धराली के सोमेश्वर मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम था और इसमें शामिल होने के लिए कई लोग आए थे। सेमवाल बताते हैं, ‘लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ और बाढ़ का पानी 15 सेकंड में उन पर टूट पड़ा।’
उत्तरकाशी में होटल चलाने वाले अरुणव नौटियाल ने कहा, “बादल फटने के लिए जितनी बारिश होनी चाहिए थी इतनी बारिश नहीं हुई। सुक्खी टॉप, हर्षिल और धराली में तीन बार अचानक बाढ़ आई और इसके बाद हर्षिल हेलीपैड के पास भागीरथी नदी मलबे से ब्लॉक हो गई है।”
…केदारनाथ जैसी आपदा हो सकती थी
नौटियाल बताते हैं कि धराली में चार धाम और हर्षिल जाने वाले कई यात्री रुकते हैं। यहां पर होटल और होमस्टे हैं। मानसून में यहां पर कम लोग होते हैं। अगर यह दुर्घटना किसी और महीने में हुई होती तो केदारनाथ जैसी आपदा हो सकती थी।
उत्तराखंड के पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने भी बताया कि कुछ तीर्थ यात्री चार धाम यात्रा के दौरान धराली में रुकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल की शुरुआत में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर्षिल और मुखबा गए थे। उन्होंने हर्षिल में एक ट्रैक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई थी और गंगोत्री धाम भी गए थे।

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब