Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव अन्बलगन पी ने पुराईनबंध में आयोजित समाधान शिविर का किया आकस्मिक निरीक्षण

प्राप्त आवेदनों का प्राथमिक से निराकरण करने के दिए निर्देश
2756 आवेदनों का शिविर में ही किया निराकरण
अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार के आवेदनों की समीक्षा की

जशपुरनगर 23 मई 2025/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अन्बलगन पी ने शुक्रवार को सुशासन तिहार 2025 के तहत आयोजित फरसाबहार विकासखंड के सुशासन समाधान शिविर पुराईनबंध का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का समीक्षा किया और लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और फरसाबहार विकासखण्ड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप लोगों के समस्याओं का समाधान समय पर सही रूप में हो सके, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गतिशीलता आए तथा विकास कार्यों और शासन के सभी गतिविधयों से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके, जहॉ जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित हो इस उददेश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तीसरे चरण में लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु कलस्टर स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ते हुए उनके स्थानीय समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।
इसी तारतम्य में आयोजित कलस्टर पुराईनबंध के समाधान शिविर में कुल 2805 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 2756 आवेदनों का निराकरण शिविर में ही किया गया।

  • Related Posts

    वाहन स्वामी को अन्य राज्य की आबंटित पंजीयन चिन्ह का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला परिवहन कार्यालय में करना होगा प्रस्तुत 12 मास से अधिक अन्य राज्य के वाहनों के लिए आबंटित होगा छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन पंजीयन चिन्ह

    जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 47 के तहत कोई भी वाहन 12 मास से अधिक किसी राज्य में…

    Read more

    जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष गठित उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी पर होगी कार्यवाही

     जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/ संचालक कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब