Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने केरे गांव होमस्टे का किया अवलोकन जशपुर का केरे गांव ग्रामीण पर्यटन के रूप ले रहा आकार आकर्षण, सफल होमस्टे अनुभव से बढ़ी पहचान

जशपुरनगर 09 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में जशपुर जिले का केरे गांव तेजी से एक उभरते पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना रहा है।
सोमवार को प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने जशपुर विकास खंड के ग्राम केरे गांव में संचालित होम स्टे का अवलोकन किया और पारंपरिक भोजन, और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर कलेक्टर  रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, जनपद पंचायत सीईओ  लोखित भगत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन के सफल प्रयासों का परिणाम है, जिसने इस गांव को अपनाकर यहां 5 होमस्टे स्थापित किए हैं तथा स्थानीय ग्रामीणों को होमस्टे प्रबंधन एवं अतिथि सेवा का समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया है।
हाल ही में महुआ होमस्टे, केरे में ठहरे अतिथियों का अनुभव इस पहल की सफलता को दर्शाता केरे गांव में  अतिथियों के  आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें ताजे, पौष्टिक एवं घर के बने भोजन का स्वाद चखने को मिला।
प्रभारी सचिव ने भोजन की गुणवत्ता, ठहरने की सुविधा और मेजबानों के आत्मीय व्यवहार की सराहना की।
यह अनुभव दर्शाता है कि केरे गांव को एक भरोसेमंद और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जिला प्रशासन, जशपुर, इस पहल के माध्यम से केरे गांव में विकसित हो रही सामुदायिक भागीदारी और स्थानीय आजीविका के नए अवसरों को महत्वपूर्ण मानता है। इस तरह के प्रयास न केवल ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को एक जिम्मेदार और समावेशी दिशा प्रदान करते हैं।
सकारात्मक अनुभवों और बढ़ती पहचान के साथ, केरे गांव छत्तीसगढ़ में सामुदायिक आधारित पर्यटन विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनने की दिशा में अग्रसर है। ‎

  • Related Posts

    छू लो आसमान के 52 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 में की सफलता हासिल

      11 विद्यार्थियों का एमबीबीएस सहित 22 विद्यार्थियों का विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में चयन लगभग सुनिश्चित जनप्रतिनिधियों ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई और की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं रायपुर,…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 2528.7 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 405.8 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं