Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का किया निरीक्षण

रायपुर, 09 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी कोण्डागांव जिले में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय कोंडागांव में रखे गए समाधान पेटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक प्राप्त आवेदनों और मांगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत मसौरा में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त प्रकरणों को जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समुचित निराकरण हेतु निर्देशित किया। साथ ही सुशासन तिहार के तहत समाधान पेटी में प्राप्त होने वाले आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य मांगों और शिकायतों को लेकर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से पावती उपलब्ध कराएं। साथ ही जो आवेदन नहीं लिख सकते उनकी सहायता करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण सुशासन तिहार की पहल शुरू की गई है। आप सभी अपनी समस्याएं आवेदन में लिखकर समाधान पेटी में डाले। समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा।

*स्वसहायता समूह के सदस्यों से की चर्चा*

प्रभारी सचिव ने गांव की स्वसहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और उनके द्वारा किए जा रहे आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। बीसी सखी श्रीमती सीमा मरकाम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने कृषि कार्य शुरू की और आज वे लखपति दीदी हैं।

*निर्माणाधीन बायपास मार्ग को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश*

इससे पहले प्रभारी सचिव ने कोण्डागांव शहर के निर्माणाधीन बायपास मार्ग का भी निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। माँ महामाया एयरपोर्ट,…

    Read more

    समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री श्री टंकराम वर्मा निनंवा में ’साहू समाज भवन’ का हुआ लोकार्पण

      रायपुर 29 मार्च 2026/ प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है।…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….