Ro no D15139/23

गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत, 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Ghaziabad Sisters Suicide Online Game: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (भरत सिटी) से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हिला कर रख दिया है. बुधवार की तड़के सुबह करीब 2 बजे, तीन सगी बहनों (12, 14 और 16 साल) ने अपनी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से नीचे कूदकर सुसाइड कर लिया. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह मामला एक खतरनाक ऑनलाइन कोरियन गेम से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर ‘सेल्फ-हार्म’ (खुद को नुकसान पहुंचाने) के टास्क दिए जाते थे.

गेम बना ‘लाइफ’, सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी मम्मी-पापा’

पुलिस को मौके से 8 पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक डायरी मिली है. रिपोर्ट के अनुसार, बहनों ने लिखा है कि मम्मी-पापा सॉरी. जिस गेम को आप छुड़ाना चाहते थे, अब आपको एहसास होगा कि हम उससे कितना प्यार करते थे. कोरियन (गेम) ही हमारी जिंदगी थी. नोट में एक रोने वाला इमोजी भी बना था और लिखा था कि इस डायरी में जो लिखा है वो सच है, उसे जरूर पढ़ना.

आधी रात को बालकनी से लगाई छलांग 

पुलिस के मुताबिक, रात के करीब 2:15 बजे पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) चुपके से किचन की तरफ गईं. उन्होंने बालकनी का दरवाजा अंदर से बंद किया और एक-एक करके नीचे कूद गईं. गिरने की आवाज और उनकी चीखें सुनकर माता-पिता और सिक्योरिटी गार्ड्स मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

कोरियन कल्चर और गेम का ऐसा जुनून कि स्कूल जाना भी छोड़ा

पिता चेतन कुमार के अनुसार, लड़कियों को पिछले 2-3 साल से ऑनलाइन गेमिंग की लत थी. उनका पागलपन इस कदर था कि:

  • उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था.
  • उन्होंने अपने नाम भी ‘कोरियन’ रख लिए थे.
  • वे हर वक्त कोरिया जाने की जिद करती थीं.
  • तीनों बहनें हर काम (नहाना, खाना) एक साथ ही करती थीं.

पुलिस कर रही है जांच

DCP निमिष पटेल के अनुसार, अभी किसी खास गेम का नाम पूरी तरह कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन लड़कियों के मोबाइल के स्क्रीनशॉट्स से पता चला है कि वे एक ‘कोरियन लवर गेम’ खेल रही थीं. इस गेम के विजुअल्स में ‘सुसाइड’ को आखिरी टास्क बताया गया था. पुलिस का कहना है कि मजली बहन प्राची अक्सर लीड लेती थी और शायद उसी ने इस खतरनाक कदम के लिए सबको तैयार किया.

टूटे हुए पिता की अपील- बच्चों को गेम से दूर रखें

रोते हुए पिता चेतन कुमार ने बताया कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक मामूली दिखने वाला गेम उनकी बेटियों की जान ले लेगा. उन्होंने कहा कि हमें लगता था कि ये नॉर्मल गेम है. अगर पता होता कि इसमें ऐसे टास्क मिलते हैं, तो हम कभी उन्हें फोन नहीं देते. किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों को ऐसे गेम्स नहीं खेलने देने चाहिए.

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब