Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में कृषक सदाशिव यादव ने खेती-किसानी के लिए सिंचाई का पाईप मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की

सुशासन तिहार के लिए मुुख्यमंत्री को कहा शुक्रिया
– शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए कृषक सदाशिव यादव
– किसानों के हित में कार्य कर रही सरकार
राजनांदगांव 07 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम महाराजपुर में आयोजित समाधान शिविर में आज ग्राम पंचायत रानीतराई के आश्रिम ग्राम कुबराडीह के कृषक श्री सदाशिव यादव ने खेती-किसानी के लिए सिंचाई का पाईप मिलने पर प्रसन्नता जाहिर किया। उन्होंने बताया कि खेती-किसानी के लिए सिंचाई मेें दिक्कत आ रही थी। सुशासन तिहार अंतर्गत उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए आवेदन दिया था। जिसके कारण आज उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 60 मीटर सिंचाई पाईप मिला है, जिसमें 50 प्रतिशत सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त हुआ है। किसान श्री सदाशिव यादव ने बताया कि उनके पास 5 एकड़ खेती है, जिससे उनकी आजीविका चल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। जिससे किसानों के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली आ रही है। उन्होंने सुशासन तिहार पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा।
कृषक श्री सदाशिव यादव ने बताया कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। शासन की सौर सुजला योजना के तहत उन्हें 5 एचपी का पम्प मिला है। वहीं मनरेगा के तहत कुएं का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न योजना जिनमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना एवं कृषक उन्नति योजना का लाभ मिला है। कृषक श्री सदाशिव यादव ने कहा कि सरकार कृषक हितैषी है और धान का अच्छा मूल्य मिल रहा है। शासन द्वारा  कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की गई। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष वे अपना पक्का मकान बनाएंगे। कृषक श्री सदाशिव यादव ने बताया कि कृषि विभाग के के सहयोग से मक्का प्रदर्शन के तहत धान के बदले मक्के की खेती की थी, जिससे लाभ हुआ है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल