Ro no D15139/23

जशपुर में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के पहचान प्रमाण पत्र बनाने चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर होगा चिन्हांकन शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा

 जशपुरनगर 11 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जशपुर जिले में उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) वर्ग के व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं पहचान प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशानुसार जिले में ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जाएगी, जो स्वयं को उभयलिंगी अथवा ट्रांसजेंडर के रूप में मानते हैं। यह चिन्हांकन जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर किया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्तियों तक शासन की सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। चिन्हित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सप्ताह के किसी भी मंगलवार को शासकीय जिला चिकित्सालय, जशपुर में उपस्थित कराया जाएगा। यहां उनका आवश्यक रक्त परीक्षण एवं मनोवैज्ञानिक जांच की जाएगी। जिला चिकित्सालय स्तर पर परीक्षण में संबंधित व्यक्ति के उभयलिंगी होने की पुष्टि होने पर उनका ऑनलाइन पहचान प्रमाण पत्र एवं प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

शासन द्वारा जारी पहचान प्रमाण पत्र के माध्यम से ट्रांसजेंडर वर्ग के व्यक्तियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इससे उन्हें सामाजिक पहचान मिलने के साथ-साथ शासन की सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार कर उसकी प्रति उप संचालक समाज कल्याण कार्यालय, जशपुर को उपलब्ध कराएं। साथ ही चिन्हित व्यक्तियों को जांच एवं परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने इस अभियान को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मानपूर्वक पहचान दिलाने एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा सके।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!