Ro no D15139/23

लखनपुर में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के द्वितीय चरण में निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्वच्छता का दिलाया शपथ

अम्बिकापुर 11 अगस्त 2025/  आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता“ अभियान के द्वितीय चरण में लखनपुर विकासखंड में “स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जनपद पंचायत सीईओ डॉ. स्वेच्छा सिंह ने किया। उन्होंने जनपद पंचायत स्वच्छता ग्राही और उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छ भारत ही सशक्त भारत की नींव है। स्वतंत्रता का अर्थ केवल आजादी का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भी है, जिसमें स्वच्छता सबसे बड़ा संकल्प है।
शपथ में सभी ने यह प्रण लिया कि वे अपने घर, आंगन, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखेंगे, खुले में कचरा नहीं फेंकेंगे, नालियों को गंदगी से मुक्त रखेंगे और स्वच्छता के प्रति दूसरों को प्रेरित करेंगे।
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता ग्राही, स्कूली छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। रैली के दौरान देशभक्ति नारों और स्वच्छता संदेशों से वातावरण गूंज उठा।
जनपद सीईओ डॉ. स्वेच्छा सिंह ने में कहा कि तिरंगा हर घर पर लहराएगा और हर गली-मोहल्ला स्वच्छ होगा, तभी हम सच्चे अर्थों में आजादी का उत्सव मनाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं और स्वच्छता के संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाएं।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत