Ro no D15139/23

लॉ एंड ऑर्डर के मामले में पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी -कलेक्टर आकाश छिकारा यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध होगी चालानी कार्रवाई-पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर 07 अप्रैल 2026/ जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित जिले के सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं विकास कार्यों को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने कहा कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए नियमों का पालन अनिवार्य है। अवैध रूप से वाहन खड़े करने, सड़क पर अतिक्रमण करने तथा यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के रैली का आयोजन और सभा करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ।

पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। पुलिस विभाग द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ​माटी का लाल, समृद्धि की मिसाल

      समन्वित खेती अपनाकर नारायणपुर के तिजाराम ने गढ़ी सफलता की नई इबारत ​”परंपरागत खेती छोड़ अपनाई बहुआयामी तकनीक, अब सालाना कमा रहे हैं, 2 लाख रुपये से अधिक ​रायपुर,17…

    Read more

    सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री  राजेश अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन

      लखनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना रायपुर, 17 अगस्त 2026। पावन सावन मास के तृतीय सोमवार एवं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान