Ro no D15139/23

मोमिनपुरा में 47 व्यक्तियों की जांच में केवल एक में मिला पीलिया का लक्षण दो फिल्टर प्लांट के माध्यम से 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

 

अंबिकापुर 26 फरवरी 2026/  अंबिकापुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-40, मोमिनपुरा में 47 व्यक्तियों की जांच में केवल एक व्यक्ति के सैंपल में पीलिया के लक्षण मिले हैं। वार्ड से संकलित पानी के 35 सैंपलों की जांच में सिर्फ एक सैंपल में बैक्टीरिया एक्सेप्टेबल रेंज से ऊपर मिला है। शहर में दो फिल्टर प्लांट्स के माध्यम से 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 106 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से मिशन अमृत-1 के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति योजना लागू की गई है। इसका कार्य पूर्ण हो गया है एवं संचालन-संधारण का कार्य प्रगतिरत् है। योजना के तहत ग्राम सोहगा में इंटेकवेल का निर्माण कर कतकालो में 15 एमएलडी का जल शोधन संयंत्र बनाया गया है। मिशन अमृत-1 के अंतर्गत 10 लाख लीटर क्षमता का ग्राउण्ड लेवल स्टोरेज रिजर्वायर (जीएलएसआर) बनाया गया है। 4 नवीन पानी टंकियों का निर्माण कर तथा विभिन्न साइजों के लगभग 241 कि.मी. पाइपलाइन बिछाकर जल प्रदाय किया जा रहा है। शहर के सभी 48 वार्डों में आवश्यकतानुसार पाइपलाइन का विस्तार किया गया है।

आयुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्रान्तर्गत कुल 32.5 एमएलडी जल प्रदाय किया जाता है। इसमें तकिया आधारित पुरानी जल प्रदाय व्यवस्था अन्तर्गत पीवीसी एवं एसीपी पाइपलाइन को बदला गया है। पुराने डीआई पाइप को परिवर्तित नहीं किया गया था। जिस स्थान पर डीआई पाइप खराब हो गया था, वहां पर इन्हें बदला गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण कर दिया गया है।

निगम आयुक्त ने बताया कि मोमिनपुरा में 40-45 पीलिया के मरीज होने की सूचना के तत्काल बाद अंबिकापुर नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जानकारी प्राप्त की गई एवं तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण व संदिग्ध घरों का चिन्हांकन करते हुए 23 फरवरी और 24 फरवरी को कुल 35 पानी के सैंपल एकत्रित कर अंबिकापुर शासकीय मेडिकल कॉलेज में ई-कोलाई बैक्टीरिया की जांच के लिए भेजा गया। इसमें केवल एक सैंपल में बैक्टीरिया की मात्रा एक्सप्टेबल रेंज से ऊपर पायी गयी। शेष 34 निर्धारित रेंज के भीतर एवं सुरक्षित पायी गयी। निगम द्वारा प्रभावित इलाकों से सैंपल जांच के लिए पीएचई के एनएबीएल लैब सूरजपुर और राज्य स्तरीय लैब रायपुर में परीक्षण के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी अप्राप्त है।

आयुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 23 फरवरी को प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 47 संदिग्ध पुरुषों एवं महिलाओं के ब्लड सैंपल लेकर पीलिया की जांच की गई। जांच के बाद केवल एक व्यक्ति में पीलिया के लक्षण पाये गये। अगले दिन 24 फरवरी को भी प्रभावित क्षेत्रों से 32 ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त होने पर कि खटिकपारा में 13 वर्षीय बालक एवं जनपदपारा में 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु पीलिया के कारण हुयी है, इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क किया गया, जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुयी कि इन दोनों की मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई है।

अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा दो फिल्टर प्लांट्स के माध्यम से पूरे शहर में 32.5 एमएलडी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। इसका परीक्षण फिल्टर प्लांट एवं अलग-अलग वार्डों में निरंतर रूप से किया जाता है। निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार गंदगी एवं नाली सफाई, जल प्रदाय नेटवर्क में लीकेज का पता कर सुधार कार्य किया जा रहा है। शहर के अन्य स्थानों से भी पानी का सैंपल लेकर जांच करायी जा रही है। वर्तमान में अंबिकापुर शहर में कहीं भी व्यापक संक्रमण या महामारी की स्थिति नहीं है।

 

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की

    रायपुर, 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर…

    Read more

    ग्राम घुपसाल में जल संवर्धन फसल परिवर्तन में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया गया सम्मानित

    राजनांदगांव 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल में जिले के अंदर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन…

    Read more

    NATIONAL

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात