Ro no D15139/23

एसआईआर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक सम्पन्न

पत्थलगांव के एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग नई-दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में संपादित कराये जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुरनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट के साथ विगत दिवस 09 दिसम्बर को बैठक सम्पन्न हुआ।
निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत् मतदान केंद्र क्रमांक 198 एवं मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला कुमेकेला अर्हता दिनांक 01 अक्टूबर 2025 के संदर्भ में मतदाता सूची में सम्मिलित निर्वाचकों को गणना पत्र उपलब्ध कराया गया। निर्वाचकों से भरा हुआ गणना प्रपत्र वांछित दस्तावेज के साथ प्राप्त किया गया।
30 नवम्बर 2025 तक कुल 893 भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त हुआ। विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत बीएलओ व बीएलओ सुपरवाईजर एवं प्रशासनिक तंत्र से जुड़े हुए अन्य सहयोगी कर्मी के द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं घर-घर जाकर निर्वाचकों का सत्यापन किया गया। गणना प्रपत्र संग्रहण के क्रम में मतदान केन्द्र 198 के कुल 19 मृत, 45 स्थानांतरित एवं 27 दोहरी प्रविष्टि वाले निर्वाचकों की संख्या पायी गई।
सभी निर्वाचकों की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के बूथ लेवल एजेंट को उपलब्ध करायी गई। सूची में शामिल निर्वाचक के सत्यापन में किसी प्रकार की आपत्ति होने पर बूथ लेवल एजेंट को पर्याप्त साक्ष्य के साथ अवगत कराने हेतु कहा गया। अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं मृत निर्वाचकों की सूची मतदान केन्द्र के बाहर भी चस्पा की गई है और सूची के विरूद्ध दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु स्थानीय नागरिकों से भी अनुरोध किया गया। अंत में मतदान केन्द्र के निर्वाचकों, नागरिकों एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के बूथ लेवल एजेंट से वर्तमान में संचालित पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग के लिए अनुरोध कर बैठक की समाप्ति की गई।

  • Related Posts

    राज्य नीति आयोग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

      *उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प* रायपुर, 15 अगस्त 2026/ राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

      रायपुर, 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में ध्वजा रोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!