Ro no D15139/23

जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जिले में आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बच्चों को नियमित मेनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है। इस दौरान सिंचाई परियोजनाओं के भू-अर्जन के विचाराधीन प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने जिले में  पीएम जनमन अंतर्गत सड़कों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने जिले में नहरों की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए।बैठक में कृषि विभाग द्वारा खाद दुकानों पर अनियमितता पर कार्यवाही के संबंध मे बताया गया तथा सभी समितियों मे खाद की उपलब्धता की जानकारी सदस्यों को दी गई। इस दौरान वाटरशेड योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन तालाबों के आबंटन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक में खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका, कार्यकर्ता की उपस्थिति,  पोषण आहार वितरण, बच्चों की उपस्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गार्बेज रिक्शा खरीदी ळमड के माध्यम से की जा रही है। बिहान में पीआरपी, सीआरपी की शिकायतों पर कार्यवाही में विशेष ध्यान देने कहा गया।आयुष विभाग द्वारा आबंटित बजट पर दवा क्रय की जानकारी दी गई, लखनपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने  कहा गया। विकसित भारत जी राम जी की जानकारी देते हुए वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की स्वीकृति के तहत विद्यालयों में प्राथमिकता से बालिका शौचालय , ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण, डिफेन्ड बोर वेल रिचार्ज के संबंध मे बताया गया।बैठक में  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरगुजा के अल्प वर्षा क्षेत्र में किसानों को बीमा कराने प्रोत्साहित करने की अपील सभी से की गई।
बैठक में अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, इस दौरान विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव एवं सदस्यगण, उपवनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर सुश्री श्वेता कम्बोज, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती  नेहा सिंह, उपसंचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल