Ro no D15139/23

जिला कृषि स्थायी समिति की उपस्थिति में 200 कृषकों को वितरित किए गए उन्नत बीज खरीफ फसलों की बेहतर बुआई और उत्पादन वृद्धि के उद्देश्य से मक्का, अरहर एवं उड़द के बीजों का वितरण

 

अम्बिकापुर 30 जून 2026/  खरीफ मौसम में किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से मंगलवार को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (एसएडीओ) कार्यालय, अम्बिकापुर में बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि स्थायी समिति की सभापति अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, जनपद कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती शोभा मानिकपुरी, कृषि स्थायी समिति सदस्य श्रीमती सरिता मानिकपुरी, भूतपूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री विशुन दास तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न कृषि प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत लगभग 200 कृषकों को खरीफ फसलों के उन्नत एवं प्रमाणित बीजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मक्का के 6.00 क्विंटल, अरहर के 7.52 क्विंटल तथा उड़द के 4.00 क्विंटल बीज किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। बीज वितरण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रत्येक कृषक को उनकी आवश्यकतानुसार बीज उपलब्ध कराते हुए समय पर बुआई करने की सलाह दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि स्थायी समिति की सभापति अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की शासन लगातार किसानों के हित में अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रहा है। गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीजों का उपयोग करने से फसलों की उत्पादकता बढ़ती है तथा किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आधुनिक कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, बीजोपचार तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त करें।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम ने किसानों को खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन, बीजोपचार, उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा मौसम आधारित कृषि कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लगातार उपलब्ध करा रहा है, जिससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कृषकों ने समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान