Ro no D15139/23

पूर्व राज्यसभा पाण्डेय की उपस्थिति में निगम के नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदगणों ने लिया शपथ

शहर को साफ, स्वच्छ और बेहतर सुविधायुक्त बनाने के लिए निष्ठापूर्वक करें कार्यः- सुश्री सरोज पाण्डेय
जनता के हित में किया जाएगा हर कार्यः- महापौर श्रीमती राजपूत
कलेक्टर ने निगम के महापौर सहित पार्षदगणों को दिलाया शपथ

कोरबा 03 मार्च 2025/कोरबा नगर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आज पूर्व राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय की उपस्थिति में नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग,  अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री वसंत ने निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित पार्षदगणों को सत्य निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
समारोह को सम्बोधित करते हुए सुश्री पाण्डेय ने  सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज सभी ने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए शपथ ग्रहण किया है। सभी जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का  ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि आमजनों ने प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यो पर भरोसा जताया है। महापौर और  उनकी पार्षदों की टीम अच्छा काम करते हुए शहर को साफ स्वच्छ और बेहतर सुविधायुक्त बनाने के लिए निष्ठापूर्वक जनहित में कार्य करेंगे। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि शहर की जनता ने उन पर विश्वास किया है, जिस पर पूरी तरह खरा उतरने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के महापौर के रूप में उनका हर कार्य जनता के हित में किया जाएगा।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल