Ro no D15139/23

कलेक्टर तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया की गई पूर्ण

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025

– नगरीय निकायवार ईव्हीएम मशीनों का किया गया आबंटन
राजनांदगांव 01 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। राजनांदगांव जिला अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ तथा नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया एवं लालबहादुर नगर के लिए नगरीय निकायवार ईव्हीएम मशीनों का आबंटन किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया की जा रही है। जिसके माध्यम से निर्वाचन के दौरान पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि ईव्हीएम मशीन की हर एक गतिविधि के दौरान उपस्थित रहे। नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ तथा नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया एवं लालबहादुर नगर अंतर्गत 120 वार्डों के 235 मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा। 160 मतदान केन्द्रों में दो बीयू का उपयोग किया जाएगा। जिले में कुल 594 बीयू एवं 282 सीयू उपलब्ध है। मतदान हेतु 395 बीयू एवं 235 सीयू का उपयोग होगा तथा 199 बीयू एवं 47 सीयू रिजर्व है। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 39 बीयू एवं 30 सीयू का उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम राजनांदगांव एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री खेमलाल वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बाघे, नोडल ईव्हीएम एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अमिय श्रीवास्तव, डीआईओ श्री संतोष सिंह, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से श्री अरूण शुक्ला, भाजपा से श्री रघुवीर सिंह वाधवा, कांग्रेस से श्री दौलत सिंह चंदेल, कांग्रेस से श्री कमलजीत सिंह पिंटू, बसपा से श्री शिव शंकर सिंह, शिवसेना से श्री कमल सोनी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी 2025 को रेंडमाईजेशन होगा। जिसके अंतर्गत नगरीय निकायों हेतु मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम मशीन आबंटित किया जाएगा। 7 फरवरी 2025 को ईसीआईएल से इंजीनियरिंग आयेंगे और कमिशनिंग की जाएगी तथा ईव्हीएम मशीनों को निर्वाचन के लिए तैयार किया जाएगा। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 51 वार्डों के 155 मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा तथा सभी 155 मतदान केन्द्रों में दो बीयू का उपयोग किया जाएगा। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए 465 बीयू एवं 186 सीयू उपलब्ध है। मतदान हेतु 310 बीयू एवं 155 सीयू का उपयोग होगा तथा 155 बीयू एवं 31 सीयू रिजर्व है। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 25 बीयू एवं 16 सीयू का उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत 24 वार्डों के 35 मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा तथा 5 मतदान केन्द्रों में दो बीयू का उपयोग किया जाएगा। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के लिए 60 बीयू एवं 42 सीयू उपलब्ध है। मतदान हेतु 40 बीयू एवं 35 सीयू का उपयोग होगा तथा 20 बीयू एवं 7 सीयू रिजर्व है। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 4 बीयू एवं 4 सीयू का उपयोग किया जा रहा है। नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया एवं लालबहादुर नगर अंतर्गत 15-15 वार्डों के 15-15 मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा। जिसके लिए 23-23 बीयू एवं 18-18 सीयू उपलब्ध है। मतदान हेतु 15-15 बीयू एवं 15-15 सीयू का उपयोग होगा तथा 8-8 बीयू एवं 3-3 सीयू रिजर्व है। नगर पंचायत डोंगरगांव एवं छुरिया अंतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 4-4 बीयू एवं 4-4 सीयू का उपयोग किया जा रहा है तथा नगर पंचायत लालबहादुर नगर अंतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए 2 बीयू एवं 2 सीयू का उपयोग किया जा रहा है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना  उमा के जीवन में केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का बना माध्यम

      – उमा बाई ने राखी त्योहार में खुशियां लाने के लिए विष्णु भैया को दिया धन्यवाद – महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिली राजनांदगांव 26 अगस्त 2026। महतारी…

    Read more

    टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

    राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक